FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चंदौली बाउंड्रीवाल मे रखे ईट के चट्ट मे मिला युवक का रक्त रंजिश शवNews

  चंदौली  बाउंड्रीवाल मे रखे ईट के चट्ट मे मिला युवक का रक्त रंजिश शव चंदौली जनपद के मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्रके मढ़िया ग...


 चंदौली 

बाउंड्रीवाल मे रखे ईट के चट्ट मे मिला युवक का रक्त रंजिश शव

चंदौली जनपद के मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्रके मढ़िया गावं मे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई सुचना पर मुगलसराय सीओ व कोतवाल जाँच पड़ताल मे जुट गए 
मिली जानकारी के अनुसार सुबह बनारसी पटेल के बन रहे निर्माणधीन बाउंड्रीवाल मे रखे ईट के चट्ट मे ज़ब मजदूर कार्य करने गए तो देखा की एक व्यक्ति लहूलुहान मृत अवस्था मे पड़ा हुवा है देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने देखा की मृतक के चेहरे और शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान दिख रहे थे
लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर छानबीन में जुट गई की घटना स्थल से कुछ दुरी पर मृतक के एक पैर का जूता कुछ खून के छींटे बिखरे हुवे थे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक पैर के जूते खून के छींटे वाली जगह पर व्यक्ति को मारा पीता गया होगा और फिर ईट के चट्ट के पास छुपाने का प्रयास किया गया है पुलिस ने मौजूद लोगों से शिनाख्त कराया तो मृतक की पहचान बहादुरपुर निवासी रोहित साहनी 30 वर्ष पुत्र पारसनाथ साहनी के रूप में हुई सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया और परिवार जन घटना स्थल पर पहुंचे वहीं पत्नी साधना व मा मधु का रो रो कर बुरा हाल है मुग़लसराय क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा कोतवाल गगन राज पहुँच कर शाम तक जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज के जाँच मे जुटे रहे फॉरेन्सिक की टीम भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाने मे लगी हुई है 

रिपोर्ट... शमशेर चौधरी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं