केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी प्रखंड क्षेत्र म...
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में 80वां 15 अगस्त दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन प्रमुख सुनीता देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद थाना परिसर में थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं स्कूलों में बारी बारी से संभावित समय-सारणी के तहत केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र में झंडोत्तोलन किया गया।
थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार बंधू, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षकाए स्कूल के छात्र छात्रा सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। प्रखंड प्रशासन द्वारा शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाइयां



















No comments