संत कोलंबा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस NCC एकता और अनुशासन का प्रतीक : विधायक झारखंड बटालियन NCC संत कोलंबा कॉलेज हजा...
संत कोलंबा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया एनसीसी दिवस
NCC एकता और अनुशासन का प्रतीक : विधायक
झारखंड बटालियन NCC संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग द्वारा NCC दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण कैडेट्स के राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवा ऊर्जा के उत्सव का साक्षी बना। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमल रेवेन और एनसीसी कंपनी कमांडर कैप्टन डॉ. शत्रुघ्न कुमार पांडेय ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत कैप्टन पांडेय ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर किया। स्वागत भाषण में कैप्टन पांडेय ने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि इस कॉलेज के विद्यार्थी रहे विधायक महोदय यहां उपस्थित रहे हैं। उन्होंने एनसीसी की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाल।
NCC महा निदेशक द्वारा सम्मानित यूओ सोनी कुमारी को प्राचार्य और कप्तान पाण्डेय ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं के पश्चात विजेता एवं प्रतिभागी कैडेट्स को मेडल देकर कप्तान पाण्डेय ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों को उनके साहसिक प्रयासों के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इस सफल आयोजन में एसयूओ आलोक कुमार, यूओ नीतीश कुमार, यूओ अभिनंदन कुमार, पियूष कुमार, यूओ सोनी कुमारी और अन्य कैडेट्स के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट्स वैष्णवी सिन्हा और काजल कुमारी के किया। एनसीसी के गीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक एनसीसी गीत के साथ हुआ, जिसने राष्ट्रभक्ति की भावना को और गहरा कर दिया। संत कोलंबा महाविद्यालय का यह एनसीसी दिवस का आयोजन अनुशासन, प्रतिभा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के संदेश के साथ संपन्न हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। यह कार्यक्रम न केवल कैडेट्स के लिए बल्कि पूरे शैक्षणिक परिसर के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533108





No comments