FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मुन्ना सिंह ने JSLPS कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन।

मुन्ना सिंह ने JSLPS कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन।   बहुत जल्द मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मिलकर कर्मचारियों की समस्याएँ व मांगें रखेंग...

मुन्ना सिंह ने JSLPS कर्मियों की हड़ताल को दिया समर्थन।
 

बहुत जल्द मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मिलकर कर्मचारियों की समस्याएँ व मांगें रखेंगे — मुन्ना सिंह


Hazaribagh Jharkhand


हजारीबाग समाहरणालय गेट के समीप चल रहे JSLPS कर्मियों के हड़ताल स्थल पर शनिवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह पहुँचे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया। मुन्ना सिंह ने कहा कि JSLPS कर्मियों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं, क्योंकि लंबे समय से ये कर्मचारी संगठन की रीढ़ की भूमिका निभाते आ रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से मजबूत करने में JSLPS की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आज हजारों महिलाएँ JSLPS से जुड़कर व्यवसाय कर रही हैं तथा बैंक से आसानी से ऋण प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप सुविधाएँ मिलना आवश्यक है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे बहुत जल्द झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह से स्वयं मुलाकात करेंगे और JSLPS कर्मियों की समस्याओं व मांगों को उनके समक्ष विस्तार से रखेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के बीच से चुने गए प्रतिनिधिमंडल को मंत्री से मुलाकात करवाने की पूर्ण जिम्मेदारी वे स्वयं निभाएँगे।मुन्ना सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई सिर्फ हड़ताल स्थल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे सरकार के उच्च स्तर तक पहुँचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनके आगमन और समर्थन से कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। कर्मियों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चरका यादव निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान , BPM नीरज, दीपक, केदार, मुरली,शिव सागर,रितिका, रिंकू, बिपिन, राम प्रकाश, रंजीत, शेखर, DM प्रिया सुलेखा, शशि,सिद्धार्थ, मेरी कुलु,राज कुमार, रूपेश, विनय, बबलू, नीरज, नरेंद्र, संगीता, सुचिता, निर्मला, इत्यादि।भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close