FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रामपुर आज सांवरिया फार्महाउस, अजीतपुर, रामपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजनNews

  आज सांवरिया फार्महाउस, अजीतपुर, रामपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्र...



 

आज सांवरिया फार्महाउस, अजीतपुर, रामपुर में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी उपस्थिति रही।।

सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह लोधी ने कहा, एक राष्ट्रीय एक चुनाव आज भारत की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसको भारतीय जनता पार्टी ने ही समझा है, देश के आर्थिक विकास के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है, हम सभी जानते हैं भारत में हर समय कहीं ना कहीं, किसी प्रदेश में चुनाव चलता रहता है, चाहे वह 5 साल में आने वाला लोकसभा चुनाव हो या फिर किसी भी राज्य में चल रहा विधानसभा चुना,व इसके अतिरिक्त भी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख की जैसे चुनाव भी चलते रहते हैं जिससे भारत का प्रशासन कहीं ना कहीं व्यस्त रहता है और विकास कामों में हमेशा देरी रहती है आप खुद ही सोच सकते हैं अगर कहीं ना कहीं चुनाव चलता रहेगा तो आचार संहिता लागू रहेगी और आचार संहिता में ना ही कोई विकास कार्य हो पाते हैं ना ही जनता की सुनवाई हो पाती है, अगर हमारे भारत को विकसित राष्ट्र बना है और हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना, जो कि भारत को विश्व गुरु बनाने का है उसे साकार होते देखना है तो हमें एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर अपना समर्थन सरकार को अवश्य देना होगा।।


सदर विधायक आकाश सक्सेना ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, आप सब ने हमेशा बढ़-चढ़कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सभी योजनाओं का समर्थन किया है और आज आप सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव में भी समर्थन की अपेक्षा है, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं प्रत्येक चुनाव में एक वाटर पर भारत सरकार के करीब ₹1400 खर्च होते हैं और हमारे देश में 96 करोड़ वोटर है, अर्थात 14,000 करोड़ एक चुनाव में खर्च हो जाता है और यह बात भी किसी से छुपी नहीं के प्रत्येक वर्ष देश में विभिन्न राज्यों में अनेकों चुनाव से हमें गुजरना पड़ता है, देश के विकास के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बेहद आवश्यक है।।



मिलक शाहबाद विधायक श्रीमती राजबाला ने भी जिला सम्मेलन में सभी को संबोधित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव देश की सबसे बड़ी जरूरत बताई और जनता से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करने को कहा।।
पिछड़ा राज आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव को भारत सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कदम बताया और एक राष्ट्रीय एक चुनाव से बचने वाली धनु राशि को जनहित में काम आने की बात कही।।
जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने सभी को संबोधित करते हुए मौजूद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और सम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहभागिता के लिए उनका अभिवादन किया।।
विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पिछड़ा राज आयोग उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व विधायक यूसुफ अली, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव, बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी, जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुज सक्सेना, पंकज लोधी, रवि रूहेला, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी , संजय पाठक, भारत भूषण गुप्ता, विकास दीक्षित, कृष्ण अवतार लोधी, देवेन्द्र चौधरी, महेन्द्र सैनी, तुषार शर्मा, आशीष गुप्ता, पारुल अग्रवाल , शकुंतला लोधी, दीपक गुप्ता, अमित दिवाकर, कुंवर बहादुर लोधी ,अनु सक्सेना, विवेक रुहेला, भाव उप्पल, कमल लोधी अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

 संवाददाता 

        शंकर सिंह 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close