FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

रामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने गांव-गांव खेतों में जाकर हासिल किया किसानों का समर्थनNews

* एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में उतरे रामपुर के किसान: हरीश* * भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने गांव-गांव खेतों में जाकर हासिल किया किसान...



*एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में उतरे रामपुर के किसान: हरीश*

*भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने गांव-गांव खेतों में जाकर हासिल किया किसानों का समर्थन*

रामपुर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में व्यापक स्तर पर किसानों का समर्थन मिल रहा है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मिलक क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जहां किसानों को खेतों में जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव फायदे बताए। जिसके बाद किसानों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव का खुलकर समर्थन किया।
रविवार को जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने परतापुर, करनैल गंज, सिर्रा, पशुपुराा, मैनी समेत कई गांवों का दौरा किया। इन गांवों में जाकर किसानों से संपर्क साधा। साथ ही किसानों के खेतों में जाकर एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए समर्थन जुटाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत एक विकासशील देश है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में एक राष्ट्र, एक चुनाव अहम साबित हो सकता है। क्योंकि, देश में आएदिन होने वाले चुनावों पर काफी अधिक खर्च होता है। बीते लोकसभा चुनाव में ही एक लाख करोड़ रूपये से अधिक खर्च हुआ। यह खर्च तो सिर्फ एक चुनाव का था। इसके अलावा विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव आदि अलग। यदि एक राष्ट्र, एक चुनाव लागू हो जाता है, तो यह अतिरिक्त खर्च बच जाएगा। जिससे चुनावों पर खर्च होने वाला पैसा देश के विकास में लगेगा। किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए नई-नई योजनाएं बनाई जा सकेंगी, जो भारत के सशक्तिकरण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। किसानों ने जिलाध्यक्ष को भरोसा दिया कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुददे पर वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। इस अवसर पर भगवान दास सागर, छोटे सागर, पप्पू सागर, कुंदन सागर, कृष्णपाल, दाताराम, चंद्रप्रकाश शर्मा, शालिगराम, छत्रपाल, देवराज, वीरेंद्र, राकेश, सोनू, आशीष, प्रेमपाल, कल्याण राय आदि उपस्थित रहे।

 संवाददाता 

      शंकर सिंह

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं