दो समुदायों में हुई झड़प प्रशासन ने तत्काल स्थिति को किया नियंत्रित। जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने...
दो समुदायों में हुई झड़प प्रशासन ने तत्काल स्थिति को किया नियंत्रित।
जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
बरकट्ठा/हजारीबाग
बरकट्ठा के झुरझुरी गांव में यज्ञ समाप्ति के उपरांत मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उत्पन्न हुई दो समुदायों के बीच झड़प पर प्रशासन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
वर्तमान के स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दे तथा शांति व्यवस्था बनाएं रखे। प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है।
परिस्थियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। एहतियातन प्रशासन पूरे इलाके की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। किसी भी अफवाह से बचने और कानून को हाथ में न लेने को कहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
अशोक बंटी राज 9835533100


No comments