FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दीपों की रोशनी में दमका कन्नौज, ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भावNews

 सेवा एवं संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ जनपद, गंगा आरती एवं दीपोत्सव ने बांधा आध्यात्मिक समां • मेंहदीघ...

 सेवा एवं संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ जनपद, गंगा आरती एवं दीपोत्सव ने बांधा आध्यात्मिक समां



• मेंहदीघाट पर गंगा आरती और दीपोत्सव ने रचा आध्यात्मिक दृश्य, जनपद के विभिन्न स्थलों पर मनाया गया ‘सेवा दिवस।



• आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कन्नौज, गंगा तट से मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों तक दिखी सेवा एवं संकल्प की रोशनी।



• दीपों की रोशनी में दमका कन्नौज, ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा और सेवा का भाव।



रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा एवं संकल्प

 अभियान’ के अंतर्गत जनपद कन्नौज में आज ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा, संस्कार और जनभागीदारी के भाव के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न मंदिरों, पंचायत सचिवालयों, अन्नपूर्णा भवनों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और सकारात्मक संकल्प का संदेश दिया गया।



मेंहदीघाट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण जी ने मां गंगा की आरती एवं पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके पश्चात पूरा मेंहदीघाट परिसर दीपों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा। गंगा की लहरों के बीच टिमटिमाते दीपों और श्रद्धालुओं की आस्था ने घाट के वातावरण को अत्यंत मनोहारी एवं भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री  असीम अरुण जी ने कहा कि गंगा तट की यह पावन धरती आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सद्भाव, संस्कार और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प है।

इसी क्रम में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के मा० राज्य मंत्री  कैलाश सिंह राजपूत जी की उपस्थिति में अन्नपूर्णा मंदिर, तिर्वा में भी ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि दीप प्रकाश, आशा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। सेवा भाव के साथ जलाया गया प्रत्येक दीप समाज में सहयोग, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को और मजबूत करता है।
जनपद में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने गौरी शंकर मंदिर, विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने गंगेश्वरनाथ मंदिर, पार्टी जिलाध्यक्ष  वीर सिंह भदौरिया ने काली देवी मंदिर तिर्वा तथा चेयरमैन छिबरामऊ  मनोज दुबे ने कालिका मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। जनपद में कुल 51 स्थानों पर मंदिरों सहित पंचायत सचिवालयों, अन्नपूर्णा भवनों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

इसी क्रम में जिलाधिकारी  आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र कन्नौज पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्राओं ने लोकगीत एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा दीपों से तैयार की गई भारत के मानचित्र की आकर्षक आकृति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दीपों से सुसज्जित भारत का मानचित्र देश के प्रति गौरव, एकता और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करता है। छात्राओं द्वारा तैयार की गई रंगोली अत्यंत सुंदर एवं सराहनीय है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक भाव विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी उमर्दा श्री विपिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं