FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गर्री कला हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई ईमानदारी की प्रतिज्ञा

गर्री कला हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई ईमानदारी की प्रतिज्ञा बड़कागांव/केरेडारी/अशोक बंटी राज सतर्कता जा...

गर्री कला हाई स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिलाई ईमानदारी की प्रतिज्ञा


बड़कागांव/केरेडारी/अशोक बंटी राज


सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की ओर से गर्री कला हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस वर्ष विजिलेंस अवेयरनेस वीक की थीम “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” रखी गई है।कार्यक्रम के दौरान पकरी बरवाडीह के महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत ने बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों को सतर्कता प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक मूल्यों की नींव बचपन से ही रखी जाती है। विद्यार्थी भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके जीवन में ईमानदारी और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों का होना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (विजिलेंस) विकास सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में ईमानदारी एवं पारदर्शिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल के माध्यम से युवा पीढ़ी में सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं