FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला News

 मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। मक्के की फसल की रखवाली के लिए जा रहे योगेश कुमार को बदमाशों ने गोली...


 मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। मक्के की फसल की रखवाली के लिए जा रहे योगेश कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना कुम्होंल गांव के पास हुई। योगेश कुमार अपने साथी के साथ बाइक पर खेत जा रहे थे।
खेत के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली योगेश की कमर में लगी। वह बाइक समेत गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि परतापुर के बलराम के बेटे महावीर ने उस पर गोली चलाई। घायल की मां फूलमती ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश में हुआ है। उनका मल्लाह से मछलियों को लेकर विवाद था। मल्लाह उनके खेत से गुजरते थे, जिससे फसल खराब होती थी। इसी विवाद में पहले भी उनके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले किशनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 report Pradeep Saini 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close