FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी में दो दिन छाई रही रंगों की मस्ती, हर्षोल्लास से मनी होली

  केरेडारी में दो दिन छाई रही रंगों की मस्ती, हर्षोल्लास से मनी होली। मुखिया संघ अध्यक्ष बुजुर्गों एवं असहाय परिवारों के साथ हर्षोल्लास से म...

 

केरेडारी में दो दिन छाई रही रंगों की मस्ती, हर्षोल्लास से मनी होली।


मुखिया संघ अध्यक्ष बुजुर्गों एवं असहाय परिवारों के साथ हर्षोल्लास से मनाया होली महापर्व।


ग्रामीणों का सम्मान और सेवा ही सच्ची होली है, उनके आशीर्वाद के बिना त्योहार अधूरा है :– मुखिया दिनेश साव।


केरेडारी /हजारीबाग


केरेडारी : रंग और उमंग का त्योहार होली हर्षोल्लास से मनाई गई। 13 मार्च को होलिका दहन के साथ 14 और 15 मार्च को चहुंओर होली की मस्ती छाई रही। चौक-चौराहों से लेकर गली-मुहल्लों में रंग-गुलाल लिए युवाओं और बच्चों की टोलियों को धमाचौकड़ी करते देखा गया। वही केरेडरी प्रखंड क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का अहम योगदान रहा वही स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजसेवी प्रबुद्ध जनो का सहयोग रहा।

मुखिया संघ अध्यक्ष बुजुर्गों एवं असहाय परिवारों के साथ  हर्षोल्लास से मनाया होली महापर्व।


मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव ने बुजुर्गों और असहाय परिवारों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य कहा है। उनके अनुभवों से सीखने और उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता समझा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 100 गरीब असहाय परिवार के बिच होली के राशन किट में जैसे चावल, दाल, बेसन, मेदा, सरसो एवं रिफाइन तेल, रंग अबीर, फल,  सहित आवश्यक वस्तुएं को आकर्षक पैकेट में सजाकर भेंट की और उनके साथ स्नेहपूर्वक होली मनाई। इस दौरान दौरान मुखिया दिनेश साव के अलावे रामचन्द्र साव, कैला साव, सुरेश राम,  दिलीप राणा, पारसनाथ राणा, दिपक राणा, राजेश साव, बिहारी साव, बीरबल कुमार, आनंद राज, नवल, मुन्ना, प्रभु तुरी, प्रेम साव, केदार साव, हरि मंडल, राकेश तुरी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें। गरीब असहाय परीवारो ने राशन किट ले कर मुखिया दिनेश साव को धन्यवाद देते हुए कहा हम लोगों को मुखिया नहीं पंचायत का बेटा मिला हैं। हर त्योहार में हम गरीबों को कपड़ा राशन आर्थिक सहयोग देकर त्यौहार मनाने में एहसास नहीं होने देता है। आपने बेटा की तरह हम लोगों के बीच खड़ा रहता है। मुखिया नहीं हम लोग का बेटा है।

ग्रामीणों का सम्मान और सेवा ही सच्ची होली है, उनके आशीर्वाद के बिना त्योहार अधूरा है :– मुखिया दिनेश साव।


इस अवसर पर सभी सदस्यों ने  होली गीत प्रस्तुत कर पूरे गांव के गली मोहल्ला में घूम घूम कर होली की खुशियां बाटी, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस वक्त मुखिया दिनेश साव ने होली की प्रखंड वासियों एवं पंचायत वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह पर्व तभी सार्थक होता है जब समाज के सभी वर्ग इसमें सम्मिलित होते हैं। संगत  के बिना यह त्यौहार अधूरा और बेरंग है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए आग्रह किया कि सभी लोग अपने माता-पिता के साथ अधिक समय बिताएं, विशेष रूप से त्योहारों पर, जिससे वे अकेलापन महसूस न करें।

बुरा ना मानो होली हैं जोगीरा सारा रा रा


वही कई जगह लोग होली के गीतों पर नाचते झूमते जमकर मस्ती करते देखे गए। एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं शाम में अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव का आनंद उठाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोग हम उम्रों को गुलाल लगाकर गले मिलते और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेते दिखे। वहीं देर शाम तक एक-दूसरे के घर जाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया गया। विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की गश्ती जारी रही।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100


Happy Holi 14/03/2025

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close