FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग में जश्न, विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी

  दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग में जश्न, विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचा...

 

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग में जश्न, विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यकर्ताओं संग मनाई खुशी


दिल्ली की जनता ने झूठ और भ्रष्टाचार को नकारकर विकास और सुशासन को चुना है। भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है :– प्रदीप प्रसाद


Hazaribagh 


दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक सेवा कार्यालय के समक्ष कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर भव्य जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई, ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई गई एवं कार्यकर्ताओं व आमजन को मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि जनता झूठे वादों और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊब चुकी है और उसने विकास एवं सुशासन के मार्ग को चुना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को दिल्ली की जनता ने पूर्ण समर्थन दिया है और यह जीत देश में भाजपा की मजबूत पकड़ एवं जनता के अटूट विश्वास को प्रमाणित करती है। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के विकास, जनता की सेवा और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध है और दिल्ली की जनता ने इस संकल्प पर अपनी मुहर लगा दी है। इस विजय उत्सव में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने दिल्ली में भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर जोश और उत्साह के साथ ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस अवसर पर दिल्ली की जनता को भाजपा पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह जीत देश में विकास की राजनीति की जीत है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!