FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महोबा ग्राम लुहारी में किशोरियों ने जगाई शिक्षा की अलखNews

 * ग्राम लुहारी में किशोरियों ने जगाई शिक्षा की अलख*  चरखारी ( महोबा) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुहारी, लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयो...


 *ग्राम लुहारी में किशोरियों ने जगाई शिक्षा की अलख*

 चरखारी ( महोबा) ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुहारी, लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिक्षा जागरूकता रैली ने शिक्षा और सशक्तिकरण की नई उम्मीद जगाई। इस रैली में 60 आज़ादी समूह की किशोरियाँ अपनी तख्तियों और नारों के साथ पूरे गाँव में शिक्षा और महिला अधिकारों का संदेश फैलाने निकलीं।
नारों की गूँज:
"कम उम्र में शादी, मेरे सपनों की बर्बादी!"
"मम्मी-पापा से अर्ज हमारी, मत बंद करो पढ़ाई हमारी!"
"हमें पढ़ना है, नौकरी करना है!"
"हमें पढ़ना है, बिजनेस वुमन बनना है!"
"हम पढ़ेंगे, लीडर बनेंगे!"
24 आयोजन की अवधि: यह रैली 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक चल रहे अभियान का हिस्सा है, जो चरखारी ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है।
 उद्देश्य और सहयोग:
यह अभियान लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है, इस अभियान का उद्देश्य: इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों की अधूरी शिक्षा और कम उम्र में विवाह की समस्या के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना है। अक्सर देखा गया है कि कक्षा 8 के बाद लड़कियों की पढ़ाई रुक जाती है, और उनका विवाह कर दिया जाता है। इस जागरूकता अभियान का लक्ष्य अभिभावकों को प्रेरित करना है कि वे अपनी बेटियों को पढ़ने का अवसर दें और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करें।

जनपद महोबा बुन्देलखण्ड भगवती प्रसाद सोनी

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close