FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बड़कागांव थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर पुलिस की सख्त चेतावनी

बड़कागांव थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर पुलिस की सख्त चेतावनी बड़कागांव/हजारीबाग। अशोक बंटी राज विश्...

बड़कागांव थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक, चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर पुलिस की सख्त चेतावनी


बड़कागांव/हजारीबाग। अशोक बंटी राज


विश्वकर्मा पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार हजारीबाग के निर्देशन में बड़कागांव थाना परिसर में पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों के माध्यम से थाना क्षेत्र के आमजनों से चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। बैठक में बड़कागांव अंचल के पुलिस निरीक्षक शहीद राज्जा एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में चोरी का सामान न खरीदें और न ही उसकी बिक्री करें। पुलिस ने कहा कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि संदिग्ध सामान अथवा चोरी की किसी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ चोरी के सामान के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं