FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मां शाकेश्वरी धाम मंदिर चोरी कांड का खुलासा

मां शाकेश्वरी धाम मंदिर चोरी कांड का खुलासा मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में चोरी का सफल उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन घंटे बरामद केरेडारी। अशो...

मां शाकेश्वरी धाम मंदिर चोरी कांड का खुलासा


मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में चोरी का सफल उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन घंटे बरामद


केरेडारी। अशोक बंटी राज


केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत पचड़ा गांव स्थित मां शाकेश्वरी धाम मंदिर में हुई घंटा चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किए गए तीन घंटे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को मंदिर में घंटा चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर केरेडारी (पगार ओपी) थाना कांड संख्या 108/26, दिनांक 15 सितंबर 2026, धारा 305/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्रवीण मिश्रा (30 वर्ष), पिता रामानंद मिश्र, ग्राम कुमारंग कला, थाना टंडवा, जिला चतरा को गिरफ्तार किया। वहीं चोरी का सामान खरीदने के आरोप में नीरज साव (36 वर्ष), पिता स्व. जगन्नाथ साव, ग्राम तैलीयाडीह, थाना टंडवा, जिला चतरा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी किए गए तीन घंटे बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं