गया पुलिस का रिकॉर्ड तोड़ अभियान: 27 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 17 हजार ने पुलिस के डर से किया आत्मसमर्पणगया जिले में अपराध पर नकेल कसने के लि...
गया पुलिस का रिकॉर्ड तोड़ अभियान: 27 हजार से ज्यादा गिरफ्तार, 17 हजार ने पुलिस के डर से किया आत्मसमर्पणगया जिले में अपराध पर नकेल कसने के लिए जनवरी 2023 से 29 दिसंबर 2024 तक वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के द्वारा चलाए गए विशेष अभियानों का बड़ा असर देखने को मिला है। इस अवधि में गया पुलिस ने 27,368 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार छापेमारी के चलते 17,000 से अधिक अपराधियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। कुल मिलाकर 44,368 अपराधियों पर कार्रवाई की गई, जो जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
गया पुलिस के अनुसार, हत्या के मामलों में 442 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि दहेज हत्या के 88 आरोपियों को जेल भेजा गया। डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों में क्रमशः 102 और 233 अपराधियों को पकड़ा गया। वहीं, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में 626 आरोपियों पर कार्रवाई हुई। हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में 1,430 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
गया पुलिस ने नक्सल और साम्प्रदायिक घटनाओं पर भी प्रभावी कार्रवाई की है। नक्सल गतिविधियों में 30 और पुलिस पर हमले व दंगों में शामिल 499 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत 292 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 1,026 और रंगदारी वसूलने के मामलों में 92 अपराधियों पर कार्रवाई की गई।
report vedraj
No comments