FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

भाजपा की बैठक में सदर विस प्रभारी आरती कुजूर ने कहा प्रदीप प्रसाद ही बनेंगे विधायक

  भाजपा की बैठक में सदर विस प्रभारी आरती कुजूर ने कहा प्रदीप प्रसाद ही बनेंगे विधायक मंईया सम्मान योजना न देना महिलाओं का अपमान है:- सुचिता ...

 

भाजपा की बैठक में सदर विस प्रभारी आरती कुजूर ने कहा प्रदीप प्रसाद ही बनेंगे विधायक


मंईया सम्मान योजना न देना महिलाओं का अपमान है:- सुचिता सिंह


भाजपा महिला मोर्चा की एक दिवसीय जिला बैठक हुई संपन्न



महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पदमा का आगमन हज़ारीबाग में


भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा प्रदीप प्रसाद ही होंगे हमारे विधायक


News 24 First Express 

Hazaribagh 


हज़ारीबाग भाजपा के सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के झींझरिया पूल स्थित कार्यालय में महिला मोर्चा की अध्यक्षा मनोरमा उर्फ शाक्षी राणा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।मौके पर प्रदेश की उपाध्यक्ष सह सदर विस प्रभारी आरती कुजूर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की जनता अब जान चुकी है कि हेमंत सरकार को विकास से मतलब नहीं है,उन्हें बस सत्ता की मलाई चाहिये।भाजपा सरकार का एक ही संकल्प है झारखंड का चौतरफा विकास हो।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को नए पंख दे रही है।मैय्या सम्मान योजना जो एक महिलाओं के साथ छलावा है।हेमंत सोरेन ने महिलाओं को ठगने का काम किया है।झारखंड राज्य की महिलाएं मैय्या योजना का लाभ लेने के लिए दर बदर ब्लॉक का चक्कर काट रही है।लेकिन हेमंत सोरेन के कान में चु तक नहीं रेंग रहा है।


बस कुछ दिन और हेमंत सोरेन सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य इस राज्य की महिलाएं बहुत जल्द ही करने वाली है।श्रीमती कुजूर ने कहा कि बूथ स्तर तक जाकर आप सभी बहने अपने भाई अपने बेटे भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के समर्थन में वोट देने की अपील करे और प्रदीप प्रसाद को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करवा कर राँची भेजने का कार्य करे।महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सह हज़ारीबाग, रामगढ़, कोडरमा जिला की चुनाव प्रभारी सुचिता सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य मे महिलाओं पर हों रहे आर्थिक,मानशिक,शारीरिक,सामाजिक शोषण का जवाब सत्ता परिवर्तन कर देंगे।और वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम महिलाएं करेंगी।वही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा ने कहा कि चुनाव की तैयारी को लेकर महिला जनसंपर्क अभियान चलाएंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पदमा का आगमन हज़ारीबाग लोकसभा में होने वाला है।


जिसकी शुरुआत सदर विधानसभा से होगी जो बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक जनसंपर्क अभियान चलाएगी।जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू,बिजुल देवि,रानी कच्छप,पिंटू रानी, हेमंती देवी,प्रियंका कुमारी,संगीता बारला, सुनीता गुप्ता, कंचन शर्मा,लक्ष्मी देवी,सुमित्रा देवी, पूनम कसेरा,सोनी देवी,सुनीता यादव,किरण देवी,सुभाषों देवी,पार्वती देवी,रीमा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रदीप प्रसाद को जिताने का लिया संकल्प।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj -9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close