FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाडीह परियोजना की पहल, भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण

NML पकरी बरवाडीह परियोजना की पहल, भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण  PM श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव में मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, व...

NML पकरी बरवाडीह परियोजना की पहल, भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण 


PM श्री मध्य विद्यालय बड़कागांव में मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों को दिलाया गया सत्यनिष्ठा का संदेश


बड़कागांव/अशोक बंटी राज


एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की ओर से पीएम श्री मध्य विद्यालय, बड़कागांव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच सतर्कता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा के महत्व और जीवन में ईमानदारी अपनाने के लाभों के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया गया। उन्हें बताया गया कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता समाज में विश्वास को मजबूत करती हैं तथा देश की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों से अवगत कराने और अपने दैनिक जीवन में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सतर्कता जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की भावना को मजबूत करना है।एनएमएल पकरी बरवाडीह परियोजना की इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास, सत्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करने और भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं