चट्टीबरियातु परियोजना की पहल: बिरहोर टोला के स्कूली बच्चों को मिले यूनिफॉर्म, जूते और मोजे CSR के तहत विद्यार्थियों को तीन सेट स्कूल यूनिफ...
चट्टीबरियातु परियोजना की पहल: बिरहोर टोला के स्कूली बच्चों को मिले यूनिफॉर्म, जूते और मोजे
CSR के तहत विद्यार्थियों को तीन सेट स्कूल यूनिफॉर्म सहित जूते-मोज़े वितरित, शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित
केरेडारी/अशोक बंटी राज
चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से सामुदायिक विकास एवं कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत बिरहोर टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच स्कूल यूनिफॉर्म, जूते एवं मोज़े वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। यह पहल हजारीबाग के उपायुक्त के बिरहोर टोला भ्रमण के दौरान दिए गए अनुरोध के आधार पर शुरू की गई। परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को स्कूल यूनिफॉर्म के तीन सेट, एक जोड़ी जूते तथा एक जोड़ी मोज़े प्रदान किए गए। इससे विद्यार्थियों को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे, अपर महाप्रबंधक (खनन) पवन खांडवे, अपर महाप्रबंधक (भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन तथा सीएसआर) एन.एम. स्वैन और अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विजय किशोर उपस्थित रहे। परियोजना की इस पहल को स्थानीय समुदाय के बच्चों की शिक्षा और कल्याण से जोड़कर देखा जा रहा है। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनका मनोबल बढ़ाने और विद्यालय के प्रति उनकी रुचि विकसित करने की दिशा में यह प्रयास महत्वपूर्ण है। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने इस पहल के माध्यम से स्थानीय बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


No comments