FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती News

पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती   कन्नौज  रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी  “...


पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मनायी गयी जयंती 

 कन्नौज 

रिपोर्ट -अवनीश चंद्र तिवारी 

“गांधी जयंती” के अवसर पर पुलिस लाईन्स कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी” व “पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री” के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण कर नमन किया गया। 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में इन महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुल्य योगदान को याद करते हुए समस्त पुलिसकर्मियों को उनके सम्पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा दिखाए गए सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारा, परिश्रम व सन्मार्ग के रास्ते पर चलते हुए पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व सुरक्षा हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई । 

साथ ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं