मेहंदी घाट पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी कन्नौज। सेवा पखवाड़ा 2...
मेहंदी घाट पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी
कन्नौज। सेवा पखवाड़ा 2027 के अंतर्गत आज मेरा युवा भारत, कन्नौज, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेहंदी घाट पर मेरा युवा भारत स्वयंसेवकों के माध्यम से वृहद स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता संबंधी आह्वान के अनुरूप किया गया। अभियान के दौरान मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों द्वारा मेहंदी घाट एवं उसके आसपास के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। घाट एवं परिसर में पड़े प्लास्टिक कचरे सहित अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर हटाया गया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी, कन्नौज सागर माहेश्वरी द्वारा स्वयंसेवकों एवं उपस्थित युवाओं को संबोधित किया गया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि मेहंदी घाट एवं उसके आसपास कूड़ा-कचरा तथा प्लास्टिक अपशिष्ट न डालें और घाट की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक निलेश, योगी कटियार एवं शिवम सक्सेना उपस्थित रहे तथा उन्होंने स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सेवा पखवाड़ा के दौरान जनहित से जुड़ी गतिविधियों में निरंतर सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त भारत एवं युवा सहभागिता का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया तथा स्थानीय नागरिकों से मेहंदी घाट की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
No comments