FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मंत्री श्री असीम अरुण ने पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाNews

 सेवा दिवस पर स्वच्छ कन्नौज के संकल्प को मिली नई ताकत • मंत्री श्री असीम अरुण ने पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ब...

 सेवा दिवस पर स्वच्छ कन्नौज के संकल्प को मिली नई ताकत



• मंत्री श्री असीम अरुण ने पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। सेवा दिवस के अवसर पर जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।


प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विधायक कन्नौज सदर असीम अरुण ने कलेक्ट्रेट परिसर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, कन्नौज द्वारा क्रय किए गए पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।



इस अवसर पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर कन्नौज का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और उनका प्रभावी उपयोग निरंतर सुनिश्चित किया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद द्वारा क्रय किए गए इन पैडल रिक्शा एवं टिपर वाहनों के संचालन से घरों एवं विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा एकत्र करने तथा उसके व्यवस्थित परिवहन की व्यवस्था को और गति मिलेगी। 

इससे नगर की सफाई व्यवस्था अधिक सुचारु होने के साथ ही स्वच्छता कार्यों में लगे कार्मिकों को भी बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की गई कि वे स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करते हुए कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व देवेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज श्यामेंद्र मोहन चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं