FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PVUNL पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन।

PVUNL पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन। पतरातू रामगढ़/Ashok Banty Raj   PVUNL पतरातू में 17 ...

PVUNL पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन।


पतरातू रामगढ़/Ashok Banty Raj 



PVUNL पतरातू में 17 सितंबर को भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों एवं विभागों में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सहगल, महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें पीवीयूएनएल के कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यदायी एजेंसियों के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
वही पीवीयूएनएल लेडीज क्लब की सदस्यों ने भी विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। विश्वकर्मा पूजा को लेकर पूरे परियोजना परिसर में दिनभर भक्तिमय और उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं