FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित

हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित  केरेडारी/अशोक बंटी राज  हिंदी पखवाड़ा-2026 के अवसर प...

हिंदी पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित 


केरेडारी/अशोक बंटी राज 


हिंदी पखवाड़ा-2026 के अवसर पर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की ओर से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भदईखाप में विद्यार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को 30 मिनट का समय दिया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने ज्ञान और समझ का प्रदर्शन किया।

वहीं, हिंदी गीत गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज, आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परियोजना द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, ज्ञान एवं अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं