FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कटकमदाग पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवक छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद।

कटकमदाग पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवक छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद।    घर से बिना बताए निकला था 24 वर्षीय युवक, काम की तलाश में जशपुर पहुंचने...

कटकमदाग पुलिस की तत्परता से गुमशुदा युवक छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद। 


 घर से बिना बताए निकला था 24 वर्षीय युवक, काम की तलाश में जशपुर पहुंचने की बात कही


हजारीबाग। अशोक बंटी राज


कटकमदाग थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए 24 वर्षीय युवक को कटकमदाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को गुड्डू कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता कैलाश महतो/पासवान, ग्राम रेवाली, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग, बिना किसी को बताए अपने घर से हजारीबाग चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कटकमदाग थाना में आवेदन दिया। परिजनों के आवेदन के आधार पर कटकमदाग थाना कांड संख्या 152/26, दिनांक 22 अगस्त 2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने मानवीय स्रोतों से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा युवक गुड्डू कुमार को छत्तीसगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से घर से निकला था और काम की तलाश में जशपुर गया था। पुलिस द्वारा युवक को सकुशल बरामद किए जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं