FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान रांची/गिरिडीह /झारखंड  Ashok Banty Raj  रांची/गिरिडीह। झारखंड सरकार के कै...

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान


रांची/गिरिडीह /झारखंड 

Ashok Banty Raj 


रांची/गिरिडीह। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गिरिडीह स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 

सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए थे। हेमंत सोरेन सरकार में उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी। 

उनके आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं