FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

नवाब सिंह व नीलू यादव केस में 6 अक्टूबर को होगी जिरहNews

 नवाब सिंह व नीलू यादव केस में 6 अक्टूबर को होगी जिरह  कन्नौज।  अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी  पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव से ...

 नवाब सिंह व नीलू यादव केस में 6 अक्टूबर को होगी जिरह



 कन्नौज। 

अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव से जुड़े पॉक्सो एक्ट मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र तोमर ने आरोपी पूजा तोमर की भूमिका को लेकर जिरह की। जिरह पूरी होने के बाद अब अगली सुनवाई की तारीख 6 अक्टूबर तय की गई है।

 पूजा तोमर से हुई जिरह पूरी शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के अनुसार, मामले में नवाब सिंह यादव के अलावा नीलू यादव और पूजा तोमर भी आरोपी हैं। इन पर साक्ष्य मिटाने के प्रयास का आरोप है। 

मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से पूजा तोमर की भूमिका को लेकर अदालत में अपना पक्ष रखा गया और उनकी जिरह पूरी हुई।

6 अक्टूबर को नवाब सिंह और नीलू यादव से होगी जिरह अगली सुनवाई में नवाब सिंह यादव और उनके भाई नीलू यादव को लेकर जिरह होनी है। इसके बाद आरोपियों की सजा को लेकर बहस की प्रक्रिया शुरू होगी। मामले में अभी कुछ अन्य गवाहों की भी पेशी होनी बाकी बताई गई है।

 पीड़िता के बयान बदलवाने के आरोप से जुड़े साक्ष्य भी पेश

मामले में पीड़िता के बयान बदलवाने के लिए एक महिला की मदद से 40 लाख रुपये दिए जाने के आरोप से जुड़े साक्ष्य भी कोर्ट में रखे गए थे। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अदालत के सामने इस संबंध में अपना पक्ष रखा।

 25 सितंबर को नहीं हो सकी थी पेशी नवाब सिंह यादव मामले में पिछली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख तय थी, लेकिन उस दिन नवाब सिंह की पेशी नहीं हो सकी। उनके अधिवक्ता ने बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी। 

इसके बाद अदालत ने 29 सितंबर की तारीख तय की थी। वहीं पूजा तोमर की जिरह पूरी हो गई। अब 6 अक्टूबर को नवाब सिंह यादव और नीलू यादव को लेकर अगली सुनवाई होगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं