FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बागपत पुलिस द्वारा भूकम्प जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति में प्रभावी बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजनNews

 बागपत  संवाददाता -नितिन पांचाल  *दिनांक 18.09.2026 को आईपीएस कॉलेज, बागपत में फायर यूनिट बागपत एवं कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा भूकम्प जैसी आ...

 बागपत 

संवाददाता -नितिन पांचाल 

*दिनांक 18.09.2026 को आईपीएस कॉलेज, बागपत में फायर यूनिट बागपत एवं कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा भूकम्प जैसी आकस्मिक आपदा की स्थिति में प्रभावी बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।*



*मॉकड्रिल के दौरान भूकम्प की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस एवं फायर यूनिट द्वारा किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। भवन में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक राहत एवं बचाव कार्य तथा आवश्यक संसाधनों के समुचित उपयोग का अभ्यास कराया गया।*



*फायर यूनिट द्वारा विद्यार्थियों एवं कॉलेज स्टाफ को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं सुरक्षित बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने तथा पुलिस एवं फायर सर्विस के निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।*



*मॉकड्रिल के माध्यम से पुलिस एवं फायर यूनिट के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अभ्यास किया गया

ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनसुरक्षा एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें।*

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं