चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj चट्टी बरियातु कोयला ख...
चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर डीसी, सीआईएसएफ; विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, परियोजना के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय, पेटो एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे के बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके साथ ही बाल भवन एवं लेडीज क्लब की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग









No comments