FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में योगाभ्यास कार्यक्रम।

विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में योगाभ्यास कार्यक्रम। पदमा हजारीबाग  Ashok Banty Raj  पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन म...

विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में योगाभ्यास कार्यक्रम।


पदमा हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में 21 जून राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार अनुभवी योग प्रशिक्षक के निर्देशन में मल्टीपरपज हॉल को डिजिटल स्टूडियो के रूप में परिवर्तित कर योगाभ्यास कार्यक्रम प्रात: 8:30 से 11:30 तक संचालित हुआ। ऑनलाइन मुख्य अतिथि की भूमिका में कुलपति विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रो. डॉ.चंद्रभूषण शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सह प्रशिक्षक सरिता शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक सह महाविद्यालय के खेल पर प्राध्यापक प्रो. अविनाश कुमार ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम 'स्वस्थ बढ़ती उम्र के लिए योग' है। महाविद्यालय में अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय योगा चैंपियनशिप में दो बार अपना शानदार प्रदर्शन कर चुकी हेमा कुमारी मौजूद रही जिन्हें संस्था अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार मेहता ने शाॅल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 


महाविद्यालय परिवार से प्रशिक्षुओं प्राध्यापकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारीगण ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, पादहस्तसान, भद्रासन, उष्ट्रासन, अर्धउष्ट्रासन, वज्रासन, मंडूकासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, सहित कपालभाति, अनुलोम विलोम आदि प्राणायाम का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रशिक्षु अभिषेक कुमार पांडेय द्वारा वेद मंत्रोचारण तथा समापन शातिपाठ के साथ हुआ।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं