गोरखपुर रिपोर्ट :-नेहा सिंह *फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार* *एम्स में वार्ड बॉय की नौकरी का झांसा ...
गोरखपुर
रिपोर्ट :-नेहा सिंह
*फर्जी नियुक्ति पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार*
*एम्स में वार्ड बॉय की नौकरी का झांसा देकर हड़पे 1.30 लाख रुपये
गोरखपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जयसिंह पुत्र हरि प्रताप सिंह निवासी अहिरौली सरदार नगर, थाना चौरी चौरा को गिरफ्तार किया। वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
प्रकरण के अनुसार, अभियुक्त ने एक महिला को एम्स गोरखपुर में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने महिला से 1,30,000 रुपये की धनराशि ले ली और बाद में उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने थाना एम्स में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। अंततः पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के आधार पर थाना एम्स में मु0अ0सं0 433/2025 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(2) भा0न्या0सं0 में मुकदमा पंजीकृत है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी तो नहीं की है। इस तरह के मामलों में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच या झांसे में न आएं और किसी भी संस्था में नियुक्ति के लिए केवल आधिकारिक प्रक्रिया का ही पालन करें।
No comments