FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने उत्पादन एवं सामुदायिक विकास में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति।

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने उत्पादन एवं सामुदायिक विकास में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति। केरेडारी हजारीबाग  Ashok Banty Raj  एनटीपीसी म...

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने उत्पादन एवं सामुदायिक विकास में दर्ज की उल्लेखनीय प्रगति।


केरेडारी हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने मई के महिने मे उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। परियोजना ने मई 2026 में 100 प्रतिशत मासिक उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करते हुए 5.65 लाख मीट्रिक टन से अधिक कोयला उत्पादन तथा 5.57 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड कोयला प्रेषण (डिस्पैच) दर्ज किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में परियोजना का संचयी कोयला उत्पादन 14.43 मिलियन टन तथा संचयी प्रेषण 14.23 मिलियन टन तक पहुंच चुका है। साथ ही, परियोजना की कोयला विश्लेषण प्रयोगशाला को (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त हुई है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत परियोजना द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अनेक पहलें की गई हैं। पेयजल संकट से राहत प्रदान करने हेतु चार प्रभावित पंचायतों के आठ गांवों में 11 जल टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की गई तथा नौ बोरवेल एवं ओवरहेड टैंकों की स्थापना की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य सार्वजनिक अवसंरचना विकास कार्य भी किए गए। स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 200 पोषण किटों का वितरण किया गया। बिरहोर टांडा एवं बिरहोर कॉलोनी में स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच एवं एक्स-रे शिविर आयोजित किए गए। साथ ही 200 मच्छरदानियों का वितरण तथा 200 से अधिक छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेष रूप से बिरहोर समुदाय के विकास हेतु बिरहोर टोला में आवास नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया तथा बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए तथा पर्यावरण-अनुकूल बांस आधारित आवास मॉडल विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है। आजीविका संवर्धन के तहत स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों के लिए मधुमक्खी पालन, सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 33 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया तथा प्रशिक्षित महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ा गया। शिक्षा के क्षेत्र में 1,200 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, शैक्षणिक सामग्री, 560 सोलर लैम्प एवं सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर चट्टी बरियातु पंचायत में 2,000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। वहीं स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता किट वितरण एवं डस्टबिन स्थापना जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर साकार कर रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं