FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाडीह में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान।

NML पकरी बरवाडीह में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान। Barkagoan Hazaribagh  अशोक बंटी राज  बड़कागांव स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर...

NML पकरी बरवाडीह में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण अभियान।


Barkagoan Hazaribagh 

अशोक बंटी राज 


बड़कागांव स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सिकरी टाउनशिप में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।इस अवसर पर परियोजना के कर्मचारियों, सहयोगियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित स्थानों पर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में NML पकरी बरवाडीह, पीबी एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजनाओं के परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सतत भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान सतत विकास, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रति NML पकरी बरवाडीह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित इस पहल के माध्यम से परियोजना ने हरित एवं स्वच्छ परिवेश के निर्माण हेतु अपना योगदान पुनः सुदृढ़ किया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं