FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML केरेडारी में अत्याधुनिक वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित

NML केरेडारी में अत्याधुनिक वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित केरेडारी हजारीबाग  Ashok Banty Raj  पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित खनन को बढ...

NML केरेडारी में अत्याधुनिक वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित



केरेडारी हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित खनन को बढ़ावा देते हुए एनएमएल केरेडारी ने आईसीएमएस बैरियर के पास नई वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्थापित की है। यह पहल परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में की गई है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना है। इस प्रणाली के जरिए अब पीएम10, पीएम2.5, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रमुख वायु मानकों की वास्तविक समय में निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही वर्षा, तापमान, पवन गति, पवन दिशा, आर्द्रता, सौर विकिरण और वायुदाब जैसे मौसम संबंधी मानकों पर भी लगातार नजर रखी जाएगी। एनएमएल केरेडारी की यह पहल स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही यह  प्राकृतिक संतुलन और जिम्मेदार खनन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं