FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

CBSE 10th का रिजल्ट जारी बी.एम मेमोरियल स्कूल ने लहराया परचम।

CBSE 10th का रिजल्ट जारी बी.एम मेमोरियल स्कूल ने लहराया परचम। बी.एम. मेमोरियल स्कूल का छात्र नवीन कुमार 94.2 % लाकर बना प्रखंड टॉपर बड़कागां...

CBSE 10th का रिजल्ट जारी बी.एम मेमोरियल स्कूल ने लहराया परचम।


बी.एम. मेमोरियल स्कूल का छात्र नवीन कुमार 94.2 % लाकर बना प्रखंड टॉपर


बड़कागांव हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 


बड़कागांव--  सीबीएसई के द्वारा कक्षा दसवीं का रिजल्ट  जारी किया गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बी.एम मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं में अपना परचम लहराया है। बी.एम. मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य कैलाश कुमार एवं उप्राचार्य पूनम कुमारी की दिए गए जानकारी के अनुसार छात्र किसान नरेश कुमार का पुत्र नवीन कुमार ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉप कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया है। इस संबंध में छात्र नवीन कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय बी.एम. मेमोरियल स्कूल के शिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बहुत ही मेहनत और बहुत ही अच्छे तरीके से बच्चों को पढ़ाया जिसका परिणाम है कि आज मैं प्रखंड टॉपर बना हूं। आगे नवीन कुमार ने बताया है कि मैं यूपीएससी में सफलता प्राप्त कर आईएएस बनना चाहता हूं। इसके अलावा बी.एम. मेमोरियल स्कूल छात्र माही कुमारी बी 86%, सोनम कुमारी 80%, कुंदन कुमार 78.2%, रूपेश कुमार 78%, माही कुमारी ए 83% मिथुन कुमार 68%, स्नेहा कुमारी 67% स्वाति कुमारी 65%, राधिका मेहता 63%, अमन कुमार गुप्ता, अभिषेक चौबे, फहीम आलम, अंकिता कुमारी, गुनगुन कुमारी, नंदनी कुमारी, अंशु कुमार, सहित सभी बच्चों बेहतर प्रदर्शन कर शत प्रतिशत रिजल्ट कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

वही विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि आज जो बच्चों ने रिजल्ट लाया है वह उनके कठिन परिश्रम और विद्यालय के शिक्षकों का मेहनत का परिणाम है जो आज विद्यालय के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट प्राप्त किया है। हम प्रखंड के सभी अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अपील करते हैं कि अपने बच्चों का बढ़िया से ख्याल रखें और पढ़ाई में ध्यान दें ताकि बच्चे अपना बेहतर रिजल्ट लाकर भविष्य बेहतर बना सके। विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार और उप्राचार्य पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि हम लगातार बड़का गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं इसी का परिणाम है कि हर वर्ष हमारे विद्यालय का बेहतर परिणाम रहता है। पूर्व में भी हमारे विद्यालय का छात्र प्रखंड टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। आगे उन्होंने कहा कि हम बी.एम मेमोरियल स्कूल परिवार का एक ही उद्देश्य है की शहर के जैसा बड़कागांव में ही बच्चों को उपलब्ध कारण ताकि बच्चों को शहर जाकर मोटी रकम खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि हम छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रियाकलाप भी करवाते हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं