केरेडारी के घाघरा डैम में नहाने के दौरान पांच युवक डूबे, एक युवक की मौत, चार सुरक्षित। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड क...
केरेडारी के घाघरा डैम में नहाने के दौरान पांच युवक डूबे, एक युवक की मौत, चार सुरक्षित।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड के घाघरा डैम में पांच युवक नहाने पहुंचे थे। सभी पांचो युवक एक साथ डैम में नहाने के लिए डूबे इसी क्रम में एक युवक गहरे पानी में डुब गया। जबकि चार युवक तैर कर निकलने में सफल रहे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक जिसका नाम सुभाष प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति गांव पत्थलगड्डा चतरा निवासी उम्र लगभग 22 वर्ष है। वही सूचना के अनुसार घटना के बाद केरेडारी अस्पताल लाया गया जहां उसका नाजुक हालत देखकर चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया। रेफर के दौरान रास्ते में मौत हो गया। वही चार युवक में अजय प्रजापति पिता मुंद्रिक प्रजापति उम्र लगभग 22 वर्ष, आशीष प्रजापति पिता सरोज प्रजापति उम्र लगभग 21 वर्ष, विशाल भुईयां पिता रमेश भुईयां उम्र लगभग 19 वर्ष, सुनील भुईयां पिता केशर भुईयां उम्र लगभग 20 वर्ष चारों युवक कुम्हारा बेंगवरी निवासी हैं। मृतक सुभाष प्रजापति अपने रिश्तेदार बहन बहनोई कुम्हारा बेंगवरी जगन्नाथ प्रजापति के घर में रहता था और टाइल्स मार्बल का मजदूरी काम करता था। मृतक सुभाष प्रजापति को माता पिता शव को अपनी घर पत्थलगड्डा चतरा ले गए। वही चारों युवक सुरक्षित हैं।


No comments