अज्ञात अपराधियों द्वारा हाइवा में आग लगाई, जानें कैसे। बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एक गंभीर आपर...
अज्ञात अपराधियों द्वारा हाइवा में आग लगाई, जानें कैसे।
बड़कागांव हजारीबाग
Ashok Banty Raj
पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। परियोजना में कार्यरत एक निजी कंपनी की हाइवा में अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े आग लगा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज लगभग शाम 3 बजे उस समय घटी, जब हाइवा अपने निर्धारित मार्ग 13 माइल से होकर गुजर रही थी। यह क्षेत्र सामान्यतः व्यस्त रहता है और उस समय भी मार्ग पर कई राहगीरों की आवाजाही थी। दिन के उजाले में इस प्रकार की घटना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना में चार अज्ञात व्यक्ति शामिल थे, जिन्होंने वाहन को रोककर उसमें आग लगा दी। घटना के दौरान अपराधियों ने हाइवा चालक को एक धमकी भरा पर्चा भी सौंपा, जिसमें कंपनी के नाम रंगदारी की मांग का उल्लेख किया गया है। अपराधियों ने पर्चे में लिखा है कि “जितनी जल्दी हो सके बॉस से मैनेज कर लो नहीं तो काम बंद कर दो वरना इस बार गोली चली है अगली बार बम मार देंगे ये तो ट्रेलर है” पर्चे में प्रकाश सोनकर मयंक सिंह और राहुल दुबे गेंग का नाम लिखा है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100





No comments