B M मेमोरियल स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन । पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे 26 निर्दोष नागरिकों को दिया गया श्रद्धांजलि...
B M मेमोरियल स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन ।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे 26 निर्दोष नागरिकों को दिया गया श्रद्धांजलि
बड़कागांव हजारीबाग
अशोक बंटी राज
बड़कागांव --प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित बीएम मेमोरियल स्कूल में पहलगाम के बायसरन में पिछले साल 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण हमले को एक साल पूरा होने पर शहीद हुए 26 निर्दोष नागरिकों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता प्राचार्य कैलाश कुमार व संचालन उप प्राचार्य पूनम कुमारी ने किया। मौके पर सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर एवं 26 निर्दोष नागरिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर इतिहास के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल 22 अप्रैल को ही निर्दोष नागरिकों के खून से घाटी लाल हुई थी, देश गहरे सदमे में था। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पहले आतंक के पनाहगार पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद देश में ही छिपे पहलगाम के गुनहगारों को मार गिराने के लिए धैर्य और तकनीक की मदद से ऑपरेशन महादेव चलाया।



No comments