FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

CISF सुरक्षा कर्मी की कार्रवाई से मचा हड़कंप, टंडवा थाना में भरी ट्रक जब्त।

  CISF सुरक्षा कर्मी की कार्रवाई से मचा हड़कंप, टंडवा थाना में भरी ट्रक जब्त। NTPC टंडवा से स्क्रैप का CISF ने किया भंडाफोड़, कागजों पर 16 टन...

 

CISF सुरक्षा कर्मी की कार्रवाई से मचा हड़कंप, टंडवा थाना में भरी ट्रक जब्त।


NTPC टंडवा से स्क्रैप का CISF ने किया भंडाफोड़, कागजों पर 16 टन, वाहन में निकला लोड 39,040 टन।


टंडवा चतरा


टंडवा : चतरा जिला के टंडवा में संचालित NTPC के नॉर्थ करणपुरा पवार प्लाट टंडवा प्लाट के अंदर कांटा बाबू के मिली भगत से चल रहे स्क्रैप के काले कारोबार का CISF सुरक्षा कर्मीयों के द्वारा बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यहां स्क्रैप की ढुलाई के नाम पर करोड़ों के वारे-न्यारे किए जा रहे थे। लेकिन पवार प्लाट टंडवा में कार्यरत कर रहे CISF सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से इस सिंडिकेट की कमर तोड़ दी। जहाँ स्क्रैप माफिया और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कालाबाजारी का खेल खेला जा रहा था। जानकारी के मुताबिक 12 मार्च 2026 को MS मीना सरस्वती एंटरप्राइजेज का एक छः पहिया वाहन स्क्रैप लदे वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH24M- 4989 हैं। कागजों पर वजन लगभग 16740 KG टन दर्ज, जब ट्रक को बाहर दुबारा काटा कराया गया। तो असल माल लगभग 39,040 KG टन निकला। सूत्रों का दावा है कि इस खेल में NTPC के ही कुछ संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर्स) और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत बताया जा रहा है। CISF सुरक्षाकर्मियों द्वारा जब इस भारी गड़बड़ी को पकड़ा, तो पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल, स्क्रैप से लदा यह वाहन टंडवा थाना में जब्त है। लिखित शिकायत पर टंडवा पुलिस ने कांड संख्या 79/26 दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस उप-निरीक्षक राहुल दुबे को इस मामले की जांच सौंपी गई है।  इसकी जांच पड़ताल की जा रही हैं।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं