जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, बेलतू एवं महुदी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्...
जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च
रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, बेलतू एवं महुदी के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च
बड़कागांव/केरेडारी
हजारीबाग जिले के इंटरनेशनल रामनवमी को शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन ने बड़कागांव केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इसी क्रम में आज 23 मार्च को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन द्वारा बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड का दौरा कर बेलतू एवं महुदी के संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजनों को माइकिंग के माध्यम से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। लोगों से अपील की गई कि वे पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, डीपीआरओ रोहित कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, केरेडारी सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल, केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।इस दौरान जिला प्रशासन ने रेडियो वाहन के द्वारा क्षेत्र वासियों को सख्त संदेश दिया कि मीडिया के साइबर सेल द्वारा क्षेत्र के हर एक गतिविधियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर है जिसकी मॉनिटरिंग के लिए कई जगह पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वही जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रामनवमी के अष्टमी नवमी दशमी और एकादशी के दिन ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इस दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने क्षेत्र वासियों से शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों से बचने की अपील की। आगे प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj



No comments