रामनवमी पूजा – 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन अलर्ट, हजारीबाग (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं के लिए निम्नलिखित दि...
रामनवमी पूजा – 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन अलर्ट,
हजारीबाग (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:
Ashok Banty hai
9835533100
क्या करें।
• जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।
- शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग निर्धारित मार्ग एवं तय समय पर ही जुलूस निकालें।
- वॉलेंटियर के माध्यम से जुलूस को अनुशासित रखें।
- जुलूस के पूर्व सभी वॉलेंटियर्स को ब्रीफिंग अवश्य करें।
- वाहनों को उचित जगहों पर पार्क करें।
- सुगम यातायात के लिए कम से कम वाहनों का प्रयोग करें।
- भ्रमण के दौरान छोटे बच्चों के पॉकेट में अभिभावकों का नाम, पता एवं मोबाइल नं. लिखित पर्चा अवश्य डालें।
- संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के संबंध में स्थानीय पुलिस (100/112 टोल फ्री) एवं प्रशासन (जिला नियंत्रण कक्ष 06546-264159, 8002529348, 8002529349) को सूचित करें।
- सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी पूर्वक करें, किसी भी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट की जानकारी नजदीकी थाना को अवश्य दें।
- प्रशासन द्वारा अखाड़ा समितियों को उपलब्ध कराए गए अनुमोदित गानों को ही बजाएं।
- सभी अखाड़ाधारी एवं आयोजक अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत उपद्रवियों को चिन्हित कर प्रशासन को सूचित करें।
- रामनवमी जुलूस के दौरान आगजनी की घटना होने पर अग्निशमन वाहन संचालक को सूचित करें।
क्या नहीं करें।
• किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करें।
• भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में आतिशबाजी एवं पटाखों न जलाएं।
• जुलूस में तेज धारदार हथियारों का प्रयोग न करें।
- किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो एवं धर्म संप्रदाय से जुड़े आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया में पोस्ट एवं शेयर ना करें।
- किसी भी समुदाय, व्यक्ति विशेष, धर्म, समाज को ठेस पहुँचाने वाले गाने का प्रयोग ना करें, जिससे कि सामाजिक सौहार्द बिगड़े।
- संदिग्ध वस्तुओं को ना छुएं, तत्काल इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट को दें।
- जुलूस के दौरान कीमती जेवरात, गहनों, सामानों आदि के प्रयोग से परहेज करें।
- अफवाहों पर ध्यान ना दें।
- डीजे का प्रयोग ना करें।
- रामनवमी के संवेदनशीलता को देखते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस मार्ग से सटे निजी मकानों के छतों पर ईंट, पत्थर एवं अन्य सामग्रियों को ना रखें।
- रामनवमी 2026 के अवसर पर श्रद्धालु शराब का सेवन ना करें।
- पशु मालिक अनावश्यक रूप से पशुओं को सड़क पर विचरण करने नहीं देंगे।
- रामनवमी जुलूस देखने वाले लोग एक ही स्थान पर अनावश्यक रूप से भीड़ नहीं लगाएंगे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि उपरोक्त दिशा-निर्देशों का पालन कर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।
रामनवमी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु हजारीबाग जिला अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर अग्निशामक वाहनों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर मुख्यालय द्वारा 03 बड़े एवं 02 छोटे अग्निशामक वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त हजारीबाग अग्निशामालय से एक वाहन सी०सी०आर० तथा एक वाहन अग्निशमन केन्द्र में पूर्व से तैनात हैं। बाहरी स्रोत से उपलब्ध कराए गए वाहनों को गत वर्ष की भाँति पूर्ववत स्थानों पर तैनात किया गया है, जिन्हें आवश्यकता अनुसार स्थानांतरित किया जा सकेगा।*
दिनांक 26.03.2026 के पूर्वाह्न से ड्यूटी समाप्ति तक निम्नलिखित स्थानों पर अग्निशामक वाहनों एवं कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है—
1. JH05BE-5163 (बड़ा वाहन)
प्र०अ०चा० मनोज कुमार महतो – 7779990049
प्र०अ०चा० मनबोध उराँव- 9693485606
अ० चा० रविन्दर नोनिया – 8825391746
स्थान: सी०सी०आर० कंट्रोल रूम, हजारीबाग
2. JH05A-1025 (छोटी वाहन)
प्र०अ०चा० सुभाष चन्द्र मुण्डा – 7903779815
अ० चा० जय शंकर तिवारी – 6203543894
स्थान: मालवीय मार्ग, कॉलटेक्स चौक के समीप पेट्रोल पम्प
3. JH05BE-3983 (बड़ा वाहन)
प्र०अ०चा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह – 9304668511
प्र०अ०चा० अजय कुमार खाखा– 7677873170,
अ०चा० - अलबीस मिंज 8210817800
स्थान: छठ तालाब, इन्द्रपुरी चौक, हजारीबाग
4. JH01K-0243 (बड़ा वाहन)
प्र०अ०चा० गौतम कुमार – 6204001636
प्र०अ०चा० राजेश मिंज – 7870482444
अ० चा० बजरंगी प्रसाद – 9798309251
स्थान: खिरगांव पेट्रोल पम्प
5. JH01AR-6371 (बड़ा वाहन)
प्र०अ०चा० विनोद कुमार – 9546663933
प्र०अ०चा० दीपक कुमार चौरसिया- 9608126086
अ० चा० विजय यादव – 9341064130
स्थान: जाकिर हुसैन रोड, हजारीबाग
6. JH05R-1031 (छोटी वाहन)
प्र०अ०चा० फुल कुमार सिंह – 9470920559
प्र०अ०चा० पिंकू गोस्वामी – 9693916476
स्थान: ठाकुरबाड़ी रोड, हजारीबाग
जनसामान्य की सुविधा हेतु अतिरिक्त सहायता के लिए निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं—
हजारीबाग अग्निशमन केन्द्र: 9304953423
बरही अग्निशमन केन्द्र: 9304953426
आपातकालीन सेवा: 112
रामनवमी के दौरान किसी भी आपात स्थिति में आमजन से अपील की जाती है कि वे उपरोक्त नंबरों पर तत्काल संपर्क करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
जिला प्रशासन द्वारा जारी रामनवमी जुलूस मार्ग/रूट प्लान
इस मार्ग निर्देशिका में महत्त्वपूर्ण स्थानों जैसे शौचालय,मेडिकल टीम,108 एम्बुलेंस,बाइक एम्बुलेंस,अग्निशमन वाहन आदि को दर्शाया गया है,जिसे आम नागरिक आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते है।
रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं।
🔴 1. आपातकालीन हेल्पलाइन
1. जिला नियंत्रण कक्ष: 06546-264159
2. जिला नियंत्रण कक्ष: 8002529348
3. जिला नियंत्रण कक्ष: 8002529349
👮 2. पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक पदाधिकारी
पुलिस (टोल फ्री): 100 / 112
व्हाट्सएप नंबर: 8002529349
SDO SADAR: 9431140250
SDO BARHI: 9931990484
DY SP (C.C.R): 9471701252
DY SP (Headquarter): 9431140990
SDPO Sadar: 9431706298
SDPO Bishnugarh: 9430165633
SDPO Barhi: 9431706299
SDPO Barkagaon: 9430336100
Cyber Cell Nodal Officer: 8448636314
🚰 3. पेयजल विभाग
अवर प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग : 7295883045
अवर प्रमंडल पदाधिकारी, बरही :
8076635024
कनीय अभियंता:
कटकमसांडी / कटकमदाग क्षेत्र: 8809599783
सदर / दारू क्षेत्र: 7632931408
चुरचू / डाड़ी क्षेत्र: 8102690901
ईचाक क्षेत्र: 7295921997
विष्णुगढ़ / टाटीझरिया क्षेत्र: 7079376302
बरकट्ठा / चलकुशा क्षेत्र: 9508005732
बरही / चौपारण / पदमा क्षेत्र: 9430337916
🏥 4. चिकित्सा सेवाएं
रमन जी: 9431774872, 8409389008
राकेश: SBMCH 9835724678
सिविल सर्जन: 9934725715
DMO: 7250314500
SBMCH अधीक्षक: 9693434898
SBMCH उपाधीक्षक: 7004787649
🚑 5. एम्बुलेंस सेवा
एम्बुलेंस (टोल फ्री): 108
जिला प्रबंधक 108 सेवा – रोहित: 6201196481
🔥 6. अग्निशामक (फायर बिग्रेड) 24×7
फायर ब्रिगेड (24×7): 9304953423, 9470517199
🏙️ 7. नगर निगम
सिटी मैनेजर: 7004049486
सहायक नगर आयुक्त: 7294149490, 8285264917
⚡ 8. विद्युत विभाग
विद्युत नियंत्रण कक्ष 27×7
9431135708, 9430346728
कार्यपालक अभियंता
कटकमसांडी एरिया: 9431135715
हजारीबाग शहरी एरिया: 9431135716
हजारीबाग ग्रामीण एरिया: 9431135717
जिला प्रशासन, हजारीबाग आम नागरिकों से अपील करता है कि आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त संपर्क सूत्रों का उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।
रामनवमी पर्व के दौरान जिले में तीन दिनों तक सभी प्रकार की खुदरा शराब की दुकानें, रेस्तरां एवं बार सहित अन्य सभी उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठान पूर्णता: बंद रहेगी
रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, हजारीबाग, श्री शशि प्रकाश सिंह ने महत्वपूर्ण आदेश जारी कर झारखंड उत्पाद अधिनियम, 1915 की धारा 26(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला अंतर्गत सभी प्रकार की खुदरा शराब की दुकानें, रेस्तरां एवं बार सहित अन्य सभी उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानों को दिनांक 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक (कुल 03 दिनों के लिए) पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है। यह निर्णय रामनवमी पर्व की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।











No comments