FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सिंगरौली जिले में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा News

 सिंगरौली   रिपोर्ट -सूरज सिंह  *सिंगरौली जिले में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है* कलेक्टर ने तीन तहस...

 सिंगरौली 

 रिपोर्ट -सूरज सिंह 

*सिंगरौली जिले में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही पर अब प्रशासन सख्त नजर आ रहा है*

कलेक्टर ने तीन तहसील न्यायालयों का औचक निरीक्षण कर कई अनियमितताएं पकड़ीं और जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है

सिंगरौली जिले में राजस्व प्रकरणों के समय पर निराकरण को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को माड़ा, अमिलिया और मकरोहर तहसील न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान माड़ा तहसील न्यायालय में कई राजस्व प्रकरण निर्धारित समय पर दर्ज नहीं होने और सीमांकन व बेदखली जैसे मामलों में सुनवाई नहीं होने की स्थिति सामने आई। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल दर्ज कर सात दिन के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इसके बाद मकरोहर सर्किल न्यायालय के निरीक्षण में भी सीमांकन और बंटवारे से जुड़े कई प्रकरण एक वर्ष से अधिक समय से लंबित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित तहसीलदार और कोर्ट रीडर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अमिलिया राजस्व न्यायालय का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व अदालतों का नियमित संचालन किया जाए और सीमांकन, बंटवारा, बेदखली तथा सीएम हेल्पलाइन से जुड़े मामलों का समयसीमा के भीतर निराकरण किया जाए

साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।राजस्व अदालतों में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त रुख, अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश।


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं