हाथियों के हमले से बचाव हेतु जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक, ग्रामीणों को अलर्ट में रहने की अपील जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, 8002529349/800...
हाथियों के हमले से बचाव हेतु जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक, ग्रामीणों को अलर्ट में रहने की अपील
जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, 8002529349/8002529348 नियंत्रण कक्ष नंबर
Hazaribagh Jharkhand
Ashok Banty Raj
Hazaribagh हाथियों के द्वारा हुए हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नियंत्रण कक्ष(CCR) में जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित हैं तथा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा हाथियों के आक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। वन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में हाथियों का आवागमन बहेरा पंचायत के कजरी क्षेत्र में है तथा चनारो, तापीन, पिपरा एवं पिंडरा क्षेत्रों को भी अलर्ट में रखने का निर्देश दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों के संबंधित मुखिया, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं प्रखंड अधिकारियों को तत्काल सूचित कर आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के समीप न जाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। जिला प्रशासन स्थिति पर पूर्णतः नजर बनाए हुए है और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments