पांच जंगली हाथियों के झुंड ने छ:लोगो को कुचला डाला चूरचू में हाथियों का तांडव: एक ही परिवार के चार समेत छह की दर्दनाक मौत चुरचू हजारीबाग As...
पांच जंगली हाथियों के झुंड ने छ:लोगो को कुचला डाला
चूरचू में हाथियों का तांडव: एक ही परिवार के चार समेत छह की दर्दनाक मौत
चुरचू हजारीबाग
Ashok Banty Raj
हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड के आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के हमले से बड़ा हादसा हो गया। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।
गांव में रात्रि लगभग 12 से 2 बजे के बीच घुसा पांच हाथियों का झुंड
आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार के अनुसार, रात करीब 2 बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया। सबसे पहले धनेश्वर राम (60) को सूंड से उठाकर दूसरे आंगन में फेंक दिया। उन्हें बचाने निकले परिवार पर हाथियों ने हमला कर दिया।
इनकी गई जान
मृतक में सुमन कुमारी (31वर्ष ) पति बसन्त कुमार, सबिता कुमारी (22 वर्ष ) पति दीपक कुमार, संजना कुमारी (4 वर्ष )पिता दीपक कुमार , अनुराग कुमार ( 8 माह ) पिता दीपक कुमार , धनेश्वर राम(44 वर्ष ) पिता लालो राम, सूरज राम (उम्र 50वर्ष ) पिता बुधन राम शामिल है। बताया गया कि सुमन देवी दो दिन पहले ही मायके आई थीं।
वन विभाग और पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है और प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने हाथियों के बढ़ते आतंक से स्थायी समाधान की मांग की है। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए गहरी पीड़ा और चिंता का विषय है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments