पूर्व मंत्री के विरोध में प्रशासनिक संघ ने हजारीबाग में किया बैठक। झासा इकाई हजारीबाग ने योगेन्द्र साव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का किय...
पूर्व मंत्री के विरोध में प्रशासनिक संघ ने हजारीबाग में किया बैठक।
झासा इकाई हजारीबाग ने योगेन्द्र साव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का किया घोर विरोध।
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी अंचल अधिकारी के साथ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव द्वारा विधि व्यवस्था संधारण के दौरान अंचल अधिकारी केरेडारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए झारखंड प्रशासनिक संघ हजारीबाग इकाई ने अपर समाहर्ता हजारीबाग संतोष सिंह की अध्यक्षता में आपात बैठक आहूत कर योगेन्द्र साव की घोर निंदा और विरोध किया। साथ ही प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय इकाई रांची से इस घृणित कार्य के लिए श्री साव के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की मांग की। उक्त घटना की जानकारी उपायुक्त हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग को भी दी गई है।
और भविष्य में बड़कागांव के पूर्व विधायक का किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में विरोध करने का निर्णय जिला के सभी झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा लिया गया। प्रखंड और अंचल अधिकारी के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की भी मांग की गई। बैठक में अपर समाहर्ता संतोष सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी बैजनाथ कामती, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मां देवप्रिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजकिशोर प्रसाद सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित थे।किया हैं पूरा मामला प्रखंड प्रशासन और पूर्व मंत्री में कैसे हुआ नोक झोंक।
यह मामला पूरी तरह NTPC से मुआवजा संबंधित जुड़ा है। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना कार्य कर रही हैं। बीते दिनों में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के फैक्ट्री की बाउंड्री ध्वस्त कर दिया गया था। वहीं से पड़ा है तूल हाल में बीते 02 जनवरी को जोरदाग स्थित 2.2 ट्रांसपोर्टिंग सड़क को पूर्व मंत्री श्री साव ने अपने समर्थकों के साथ मुआवजा को लेकर ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद कर दिया। और सड़क पर ही धरने में बैठ गए। उसी को लेकर प्रखंड प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचे। तभी मामला तुल पकड़ लिया और केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल के साथ पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के द्वारा गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इस मामले को लेकर झारखंड प्रशासनिक संघ हजारीबाग इकाई में आक्रोश देखा गया। योगेन्द्र साव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का प्रशासनिक संघ ने घोर विरोध किया ।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग




No comments