FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न

हजारीबाग प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न । रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन पर झूमे पत्रकार, झारखंडी व्यंजनों और गुलाल के र...

हजारीबाग प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न


रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन पर झूमे पत्रकार, झारखंडी व्यंजनों और गुलाल के रंगों ने बांधा समां


हजारीबाग/झारखंड 

Ashok Banty Raj


Hazaribagh :- हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई।



सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ।

उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।



No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं