केरेडारी थाना परिसर में होली रमजान पर शांति समिति की बैठक। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी आगामी होली और रमजान पर्व को शांति...
केरेडारी थाना परिसर में होली रमजान पर शांति समिति की बैठक।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। दिन गुरुवार को हुई इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल एवं संचालन पु.अ.नि. टिंकु सिंह ने किया।
बैठक में केरेडारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 पंचायतों के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और समाजसेवी शामिल हुए। इस दौरान पर्व के अवसर पर आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार संयुक्त रूप से सभी उपस्थित लोगों से अपील किया की किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहारों को सद्भाव के साथ मनाएं। वही एस आई टिंकू सिंह ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहार के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन की ओर से निर्देश दिया गया कि पर्व निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए ही मनाए जाएं। बैठक संपन्न के दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर आगामी होली का बधाई दी।
विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया और शांति व सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव, जेएलकेएम पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर महतो, अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, भाजपा महामंत्री नरेश महतो, प्रखंड उपप्रमुख अमेरिका महतो, उत्तरी जिला परिषद् प्रतिनिधि निरंजन साव, पूर्व विधयक प्रतिनिधि सुरेश साव, हेवई मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, उप मुखिया जागेश्वर कुमार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, थाना पु.अ.नि. टिंकु सिंह, सिद्धेश्वर पंडित, मनीष किस्को, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, कुंवर साव, , कंचन यादव, रविंदर कुमार, सोहर महतो, शेर सिंह, प्रेम साव, चंद्रिका रजक, चोलेश्वर साव, उमेश साव, मोहन साव, पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार, रविंदर कुमार पाण्डे, अमृत साव, विकाश राम, रामचरित्र राम, यमुना कुमार दुबे, मोहम्मद बदरुद्दीन, परवेज आलम, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग




No comments