अरविंद कुमार राणा बने हजारीबाग नगर निगम के मेयर हजारीबाग झारखंड Ashok Banty Raj नगर निगम चुनाव में अरविंद कुमार राणा मेयर पद पर निर्वाचित ...
अरविंद कुमार राणा बने हजारीबाग नगर निगम के मेयर
हजारीबाग झारखंड
Ashok Banty Raj
नगर निगम चुनाव में अरविंद कुमार राणा मेयर पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 23167 मत प्राप्त हुए। वहीं दूसरे पायदान पर मो सरफराज अहमद रहे। जिन्हें 17987 मत प्राप्त हुए। अरविंद कुमार राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद सरफराज अहमद को 5180 मतों पराजित कर हजारीबाग के मेयर बने। अरविंद कुमार राणा पेशे से पत्रकार और अधिवक्ता भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयसेवक भी है। हजारीबाग की जनता ने युवा और सामाजिक नेतृत्व को अपना समर्थन दिया है।
1.अमरेंद्र नारायण:-2424
2.अरविंद कुमार राणा :- 23167
3.मो तस्लीम अंसारी :-4915
4.विनोद कुमार:2161
5.विकास कुमार राणा:-12453
6.मो सरफराज अहमद :-17987
7.सुदेश कुमार :-17393
8. सूरज कुमार :- 1446
विजयी प्रत्याशी :- अरविंद कुमार राणा अपने निकटतम प्रत्याशी मो सरफराज अहमद से 5180 मत से विजयी हुए, महापौर पद के अरविंद कुमार राणा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम मे महिलाओं का शानदार प्रदर्शन ,36 वार्ड पार्षद का परिणाम।
कौन कहा और कितने वोटों से किए जीत, वही इस बार भी कई वार्ड के वार्ड पार्षद बनी महिलाएं।
हजारीबाग नगर निगम चुनाव में महिला वार्ड पार्षद की संख्या 22 पर पहुँच गई। निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, जिससे उनकी जीत का मार्ग पहले से ही प्रशस्त था।
नगर निगम हजारीबाग वार्ड संख्या एक से साजिदा खातुन 1274 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुखसाना खातून को 976 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर 298 वोट का रहा।
वार्ड संख्या दो से निखत यास्मीन को 834 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी फिरोज आलम को 706 वोट मिले। जीत का अंतर 128 मत का रहा
वार्ड संख्या तीन से विजय प्रसाद को 1243 वोट प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी रंजन कुमार को 769 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर 474 वोट का रहा।
वार्ड संख्या चार से अनिल प्रसाद को 644 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुधीर कुमार सिंह को 480 वोट मिले।
जीत का अंतर 164 वोटों का रहा।
वार्ड संख्या पांच से रेखा सिह को 1415 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमारी को 834 वोट मिले। जीत का अंतर 581 मतो का रहा।
वार्ड संख्या छह से नितेश मितेश कुमार उर्फ रिंकू वर्मा को 707 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी निवेदिता रायकोट 602 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर 105 रहा।
वार्ड संख्या सात से रीता नाथ को 899 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 856 मत मिले। जीत का अंतर 43 वोटो का रहा।
वार्ड संख्या आठ से अनिता गुप्ता को 1053 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिमा गुप्ता को 1045 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर मात्र 8 वोट का रहा।
वार्ड संख्या नौ से बैजनाथ राम को 556 वोट प्राप्त हआ। निकटतम प्रतिद्वंदी रंजीत कुमार 301 मतो का रहा। 255 मतो के अंतर 255 रहा।
वार्ड संख्या 10 से पाकीजा खातून को 1085 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्वेता कुमारी को 843 वोट मिले। जीत का अंतर 242 वोट का रहा।
वार्ड संख्या 11 से मुरमय चाकी 836 वोट लाकर विजय रही। निकटतम प्रतिद्वंदी नीपम खलखो को 347 वोट प्राप्त हुआ। जीत का अंतर 489 वोट रहा।
वार्ड संख्या 12 से निशा सिन्हा को 809 वोट प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिबंध शाहीन भारद्वाज को 344 मत मिले। जीत का अंतर 465 वोट रहा।
वार्ड संख्या 13 से विकास यादव निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड संख्या 14 प्रभा गुप्ता कुछ 638 मत प्राप्त हुए प्रतिद्वंदी रिंकी कुमारी को 487 वोट मिले। जीत का अंतर 151 रहा।
वार्ड संख्या 15 से अंशिका प्रिया ने 1378 वोट लाए। प्रतिद्वंदी मनोरमा देवी को 888 वोट मिला। जीत का अंतर 490 रहा।
वार्ड संख्या 16 से मो जमील अहमद को 636 मत प्राप्त हुआ। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी मो निजामुद्दीन को 563। जीत का अंतर 73 मत रहा।
वार्ड संख्या 17 से कुणाल चौरसिया को 1031 मत प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिनिधि कमरुद्दीनअंसारी को 513 वोट मिले। जीत का अंतर 518 मत रहा।
वार्ड संख्या 18 से रूपाली कुमारी को 537 मत प्राप्त हुए। वही निकटतम प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 462। जीत का अंतर 75 मत रहा।
वार्ड संख्या 19 से शीला देवी को 681 वोट मिले निकटतम प्रतिद्वंदी ममता देवी को 394 मत मिले। जीत का अंतर 287 रहा।
वार्ड संख्या 20 से पमिता सिन्हा को 1390 वोट प्राप्त हुए। जब की निकटतम प्रतिद्वंद्वी रानी सिंह को 576। जीत का अंतर 814 रहा।
वार्ड संख्या 21 वसीम खान उर्फ टिंकू खान 1049 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुजाहिद हुसैन को 678। जीत का अंतर 371 वोटो का रहा।
वार्ड संख्या 22 से मिताली रश्मि को 1086 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी देविका लाल को 707 वोट मिले। जीत का अंतर 326 मत रहा।
वार्ड संख्या 23 से दीपक कुमार सिंह को 1456 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रदीप कुमार साहू को 1402 को वोट मिले। जीत का अंतर मात्र 54 वोट रहा।
वार्ड संख्या 24 से क्रांति देवी को 1183 मत प्राप्त हुए।
जबकि निकटतम प्रतिबंधित रीता कुमारी को 812 मत मिले। जीत का अंतर 371 मतों का रहा।
वार्ड संख्या 25 से भुलन राम ने 589 मत प्राप्त किया। प्रतिद्वंदी सुमित कुमार रंजन को 439 वोट मिला। जीत का अंतर 150 रहा।
वार्ड संख्या 26 से मोना देवी को 1308 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार वर्मा को 874 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 434 मत रहा।
वार्ड संख्या 27 से सोनी छेत्री कृष्णा को 1052 वोट प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति देवी को 583 मत प्राप्त हुए। यहां जीत का अंतर 425 रहा।
वार्ड संख्या 28 से दीप रंजन को 1801 वोट प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार को 691 वोट मिले। जीत का अंतर 1110 वोट का रहा।
वार्ड संख्या 29 से मीना देवी प्रजापति को 1216 वोट प्राप्त हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कुणाल कुमार को 949 मत मिले। जीत का अंतर 267 मतों का रहा।
वार्ड संख्या 30 से शमा प्रवीण को 1711 वोट मिले। जबकि का गजाल प्रवीण को 1303 मत मिले। जीत का अन्तर 408 मतों का रहा।
वार्ड संख्या 31 से सुधा कुमारी को 1001 वोट प्राप्त हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सबिला खातून को 739। जीत का अंतर 262 रहा।
वार्ड संख्या 32 से मुस्तलिन अंसारी 971 वोट प्राप्त हुए। जबकि संजय कुमार गुप्ता को 443 वोट मिले। जीत का अंतर 528 रहा।
वार्ड संख्या 33 से मुन्नी देवी को 1217 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी उषा देवी को 393 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर 824 वोट रहा।
वार्ड संख्या 34 से कैलाश कुमार को 552 वोट प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी रेणुका कुमारी को 431 वोट मिले। जीत का अंतर 121 वोट का रहा।
वार्ड संख्या 35 से अनामिका कुमारी पासवान को 1160 वोट मिले। वही निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता कुमारी को 531मत मिले। जीत का अंतर 629 मतो का रहा।
वार्ड संख्या 36 से अविनाश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100





No comments