FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बड़ाबाजार ओपी के हुरहुरू मुहल्ला के कुंआ से मिला एक शव, हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।

बड़ाबाजार ओपी के हुरहुरू मुहल्ला के कुंआ से मिला एक शव, हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार। हजारीबाग झारखंड  Ashok Banty Raj  हजारीबाग जिले म...

बड़ाबाजार ओपी के हुरहुरू मुहल्ला के कुंआ से मिला एक शव, हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।


हजारीबाग झारखंड 

Ashok Banty Raj 


हजारीबाग जिले में बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र के हुरहुरू गांव में दिनांक-25 फरवरी को सुबह 09:30 बजे पासवान मुहल्ला के कुओं में एक शव की बरामद हुआ था, जिसका पहचान सिकेन्द्र कुमार उर्फ ललू गोप की रूप में हुई थी। इस संदर्भ में मृतक के भाई संजय कुमार, पिता माथुर गोप, गांव हुरहुरू, थाना बड़ाबाजार के द्वारा दिए गये आवेदन के अधार पर सदर (बड़ाबाजार) थाना काण्ड सं0-55/26, धारा- 103 (1) / 238/ 3(5) दर्ज किया गया। काण्ड का उदभेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अमित आनन्द (भा०पु० से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया था। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने काण्ड के अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त प्रताप कुमार दास उर्फ छोटु उम्र 23 वर्ष, पिता रामकुमार दास, गांव हुरहुरू पासवान मुहल्ला, थाना बड़ाबाजार हजारीबाग निवासी को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे गहनता से पूछ-ताछ किया गया तथा उसने हत्या करने की बात को स्वीकार किया। पूछ-ताछ के क्रम में छोटु कुमार के द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.02.2026 को शाम 05.30 बजे से लेकर 06.00 बजे के बीच में मृतक एवं छोटु के साथ के साथ बहसा बहसी हुई थी। इसी क्रम में मृतक के द्वारा दोडाकर पत्थर से मारने के लिए दौडाने लगा। दौडने के क्रम में मृतक गिर गया और प्रताप कुमार दास के द्वारा उसी पत्थर से मृतक के माथा पर पत्थर को पटक दिया और बगल से रस्सी लेकर उसका गल्ला को घोट दिया तथा पतला कंबल से ढक दिया और वहां से भाग गया। वही दिनांक- 24.02.2026 को रात में मृतक के परिजनों के द्वारा खोजबीन करने लगा तो प्रताप कुमार दास के द्वारा मृतक ललू गोप को कंबल से लपेटकर घसीटते हुए पासवान मुहल्ला के कुओं में फेक दिया।

बरामद सामाग्री में जिस कंबल से मृतक को ढका गया था वह कंबल बरामद हुआ है। प्रताप कुमार दास के द्वारा जिस कपड़ा पहना हुआ था, वह कपडा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा पूर्व में भी कोर्रा थाना काण्ड सं0-242/23, दिनांक-26.08. 21023, के द्वारा छिनतई के केस में जेल गया था।अपराधिक इतिहास रहा हैं। इस दौरान छापामारी दल अमित आनन्द (भा०पु० से०), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग। पु०नि० नन्दकिशोर साहू, पुलिस निरीक्षक सदर, अंचल। पु०अ०नि० पंकज कुमार, प्रभारी, बड़ाबाजार ओपी, पु०अ०नि० सुधीर कुमार, बड़ाबाजार ओपी, पु०अ०नि० गौतम उरॉव, बड़ाबाजार ओपी, बड़ाबाजार ओपी, का सशस्त्र बल।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं