पगार बिरहोर टोला को शिफ्ट करने के लिए बिरहोर परिवारों को दिखाया गया जमीन। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी: केरेडारी प्रखंड के प...
पगार बिरहोर टोला को शिफ्ट करने के लिए बिरहोर परिवारों को दिखाया गया जमीन।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड के पगार बिरहोर टोला (क्लोनी)में रह रहे 32 बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने का कार्य शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करने का कार्य अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल के द्वारा किया जा रहा है। विदित हो कि चट्टीबरियातू कोयला खनन परियोजना के सीमा पर अवस्थित पगार बिरहोर टोला को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए उपायुक्त हजारीबाग द्वारा लगातार स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है साथ हीं इन्हें अन्यत्र बसाने के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है। इसके आलोक में बुधवार को करीब 40 बिरहोर को केरेडारी मौजा के खाता संख्या 148 प्लॉट संख्या 3453 और घुट्ट मौजा के खाता संख्या 52 प्लॉट संख्या 159, 622 गैर मजरूआ खास किस्म जंगल भूमि को दिखाया गया।
इसमें जो भी स्थल इन लोगों द्वारा पसंद किया जाएगा उक्त जमीन पर नियमानुसार उनके नाम जमीन बंदोबस्ती कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। उक्त जमीन जंगल के इर्द गिर्द होने के कारण बिरहोर परिवारों के रहन सहन और संस्कृति के अनुकूल और उपयुक्त है। जहां इनके लिए आवास, बिजली, पानी, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा। बिरहोर टोला से आए सभी लोगों ने कहा कि हमलोग पगार बिरहोर टोला में एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे और इसकी जानकारी अंचल कार्यालय को देंगे। इस दौरान बिरहोर परिवारों के साथ मुखिया झरीलाल महतो, राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और अंचल अमीन जगदीश साव आदि उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100




No comments